नवभारत टाइम्स के मुताबिक केसरिया
ड्रेस में कुछ लोगों ने रविवार को राजधानी में अकबर रोड का नाम बदलकर 'अटल
मार्ग' करने की कोशिश की.
लगभग 15-20 लोगों ने अकबर रोड साइनेज के
ऊपर अटल मार्ग के पोस्टर चिपका दिए. इन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल
बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने वाले पोस्टर भी लगाए. समूह में शामिल
महिलाएं रोड का नाम बदलने का मांगपत्र भी साथ लाई थीं.बाद में पुलिस ने इन लोगों को हिरासत में लेकर छोड़ दिया.
राजधानी दिल्ली में इससे पहले भी मुगल शासकों के नाम पर रखी गई सड़कों जैसे शाहजहाँ रोड, तुगलक रोड आदि के नाम बदलने की कोशिश हो चुकी है.
हिंदुस्तान के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फ़ैसले में कहा है कि तलाक के बाद पूर्व पति पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा नहीं किया जा सकता. जस्टिस एएस बोबडे की पीठ ने कहा, शिकायतकर्ता ने खुद माना है कि उनका चार वर्ष पहले तलाक हो चुका है, ऐसे में मुकदमा नहीं चलाया जा सकता.
पीठ ने कहा, धारा 498ए के शुरुआती शब्द यही हैं कि जो भी महिला का पति और उसके रिश्तेदार हैं. इसलिए जब शिकायतकर्ता यह कहकर शिकायत करती है कि तलाक काफी पहले हो चुका है, तो धारा 498ए का मामला नहीं बनेगा. लेकिन पीठ ने कहा कि मारपीट और धमकाने का मुकदमा चल सकता है. निकाह, तलाक और अन्य मामलों पर फैसले के लिए शरिया अदालतों के गठन को असंवैधानिक घोषित करने की मांग करने वाली एक मुस्लिम महिला की नई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार किया है.
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने याचिका दायर करने वाली जिकरा से कहा कि मुसलमानों में व्याप्त बहुविवाह और निकाह-हलाला के मामले में चल रही सुनवाई में पक्षकार बनने के लिए वह नए सिरे से अर्जी दायर करे.
पिछले साल सुन्नी मुसलमानों में व्याप्त फौरी तीन-तलाक की पुरानी परंपरा को खत्म करने का फैसला सुनाने वाले न्यायालय ने समुदाय में व्याप्त बहु-विवाह और निकाह हलाला को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 26 मार्च को 5 सदस्यीय संविधान पीठ का गठन किया था. मुसलमानों में व्याप्त बहु-विवाह की प्रथा एक पुरुष को 4 महिलाओं के साथ विवाह का हक देती है.
जनसत्ता के मुताबिक नेशनल काउंसिल ऑफ़ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च के सीनियर फेलो डॉक्टर कन्हैया सिंह ने कहा है कि देश में चल रही नकदी और कालेधन की अर्थव्यवस्था की ज़रूरी सर्जरी नोटबंदी से की गई. उन्होंने कहा कि इससे रियल एस्टेट क्षेत्र के दाम आसमान से ज़मीन पर आए हैं.
नोटबंदी के बाद एक-दो तिमाही में इसका असर अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर देखने को मिला, लेकिन फिर स्थिति सुधरने लगी. उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि जब भी कोई सर्जरी होती है तो कुछ समय तक उसका असर तो शरीर पर रहता ही है."
राष्ट्रीय महिला आयोग की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों ने पुरुष आयोग बनाए जाने की मांग की है.
उत्तर प्रदेश के घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर और हरदोई से भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने इसकी मांग की है.
इन दोनों सांसदों का कहना है कि यह आयोग उन पुरुषों की मदद के लिए बनाई जाए, जिनकी पत्नियां क़ानून का दुरुपयोग कर उन्हें परेशान करती हैं.
सांसदों ने कहा है कि वो इसकी मांग संसद में उठाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की किताब 'मूविंग ऑन, मूविंग फॉरवर्डः अ ईयर इन ऑफ़िस' के विमोचन कार्यक्रम में कहा कि आजकल अनुशासन का आग्रह करने पर कुछ लोग आपको तानाशाह और गैर-लोकतांत्रिक बता देते हैं.
कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुशासन को व्यवस्था और व्यक्ति दोनों के लिए ज़रूरी बताया.
पुस्तक में नायडू ने अपने एक साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने निकाह, तलाक और अन्य मामलों पर फ़ैसले के लिए गठित की जा रही शरिया अदालतों को असंवैधानिक घोषित करने की मांग करन वाली याचिका स्वीकार ली है.
चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ एक मुस्लिम महिला की एक नई याचिका दायर करने की बात कही है.क्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर में रविवार को एक खाली प्लॉट में अलग-अलग प्लास्टिक के बैग में 14 नवजातों के शव मिलने की ख़बर के बाद सनसनी फैल गई.
सूचना के बाद वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी यह बात दोहराई, पर जब उन पैकेटों को अस्पताल जांच के लिए भेजा गया तो डॉक्टरों ने किसी भी पैकेट में मानव अवशेष नहीं होने की बात कही.
पुलिस उपायुक्त निलांजन विश्वास ने बताया कि चिकित्सकों ने सभी पैकेटों की जांच की है लेकिन किसी में भी मानव अवशेष नहीं मिले हैं.
No comments:
Post a Comment